हजारीबाग, अगस्त 25 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सामुदायिक अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगलवार को सड़क पर सवारी उतार रहा टेंपो पर पीछे आ रहा ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों में यशोदा देवी (50), निधि कुमारी करीब तीन वर्ष, श्रुति कुमारी (4), कांति देवी (26), दिनेश ठाकुर (24), तारा देवी (45), लखिया देवी, (65) प्रीति देवी (20), अर्जुन रवानी (10) चिंता देवी (50), शिवा कुमार (5) शामिल हैं। टेंपो में सवार आठ लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेजा गया। बताया जाता है कि टेंपो को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ग...