हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले स्वर्गीय रामेश्वर महतो उर्फ गांधी जी की 12वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 12 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे रामेश्वर महतो उच्च विद्यालय, चंदा इचाक परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वर्गीय रामेश्वर महतो की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। साथ ही उनके शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया जाएगा। बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय रामेश्वर महतो न...