हजारीबाग, अक्टूबर 22 -- Hazaribagh News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयुष विभाग की ओर से गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ.आलोक कुमार कच्छप, डॉ. सुरभि कुमारी, डॉ. अली अकबर व डॉ. नीरज कुमार ने 186 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयां दी। शिविर में मुख्य रूप से शुगर, बीपी सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। मौके पर सहिया साथी सुशीला देवी, रूपा देवी, सुनीता देवी, पार्वती देवी, गुलाम कुरैशी, अनिल कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...