हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग विधि प्रतिनिधि ।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को सिविल कोर्ट में निर्धारित समय सुबह 8 बजे प्रधान जिला जज ध्रुव चन्द्र मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान सभी सिविल कोर्ट कर्मियों अधिवक्ताओं और आगंतुकों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी, कोर्ट कर्मी और पारा लीगल वालेंटियर मौजूद थे। वहीं हजारीबाग बार संघ में बार संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने समय सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। और राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर हजारीबाग बार संघ के सदस्यों के साथ-साथ न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।विधि यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सागर भक्ति संगम में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस पी1 - राष्ट्रीय ध्व...