हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि । 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, केरेडारी की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर झंडोत्तोलन की समय-सारणी निर्धारित की गई है। जारी आदेश के अनुसार सबसे पहले प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, केरेडारी में प्रमुख सुनीता देवी सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगी। इसके बाद 9:20 बजे केरेडारी थाना परिसर में , थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय,9:35 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 9:50 बजे चिकित्सा प्रभारी डाक्टर नफीस एजुम ,पंचायत सचिवालय, 10:05 बजे मुखिया सोनिया देवी,कन्या मध्य विद्यालय, 10:20 बजे मध्य विद्यालय कराली, 10:35 बजे राजकीय उच्च विद्यालय ...