हजारीबाग, जुलाई 23 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन की ओर से संचालित शिक्षा सम्मान यात्रा के अंतर्गत रेड रोज पब्लिक स्कूल रोला में निःशुल्क प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं शिक्षक सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धी भावना का विकास करना तथा शिक्षकों के योगदान का सम्मान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक बिपिन कुमार ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के 17 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...