हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया प्रतिनिधि एडिसन पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़ी संख्या में पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, मुकुट, बांसुरी और मोरपंख से सजे बच्चों ने राधा और श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी और सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: माउंट लिट्रा और किड्जी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजन को सफल बनाने में प्रिंसि...