Hazaribagh News: सेवानिवृत्त हवलदार बालेश्वर कुमार सिंह का सम्मान
हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड की ओर से बीएसएफ में 39 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हवलदार बालेश्वर कुमार सिंह का डंडई खुर्द, मेरु स्थित आवास पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।हवलदार बालेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि बीएसएफ में देशसेवा के दौरान मिले अनुभवों को गांव-समाज तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने उनकी सेवा, अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। सचिव अवध कुमार भारती ने सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की बात कही। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सेवानिवृत्ति पर कौशल किशोर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.