हजारीबाग, सितम्बर 29 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखंड स्थित सूरजपुरा पैक्स परिसर में सोमवार को लाभुकों की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में आम सभा सह चुनाव की तिथि पर विचार करते हुए तिथि घोषित की गई। पैक्स की ओर से सभी को सूचित किया गया है कि 21 अक्टूबर को नामांकन दाखिल, 22 को नाम वापसी और 2 नवंबर को विशेष आम सभा सह चुनाव किया जाना है। यह जानकारी सूरजपूरा पैक्स के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद मेहता ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...