Hazaribagh News: सीओ के पहुंचने के बाद सिर्फ गोबर हटाने की हुई कार्रवाई, ग्रामीणों में नाराजगी
हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। बरगड्डा पैक्स के 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण के लिए चिह्नित सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई सोमवार को निर्धारित समय दोपहर 12 बजे शुरू हुई। कटकमसांडी के अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता अतिक्रमण हटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर केवल गोबर का उठाव कराया गया और जमीन से पूरी तरह अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। इससे गांव के लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बरगड्डा पैक्स गोदाम निर्माण के लिए चिह्नित जमीन को पूरी तरह खाली कराना जरूरी है, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल अधिकारी की मौजूदगी के बावजूद जब पूरी जमीन खाली नहीं कराई गई, तो उन्हें निराशा हुई। ग्रामीणों का मानना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.