हजारीबाग, अक्टूबर 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हजारीबाग के कक्षा 12वीं के प्रतिभाशाली छात्र अंकित कुमार यादव ने कराटे प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस शानदार सफलता के साथ ही अंकित का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। कराटे के अलावा स्कूल के विद्यार्थियों ने खो-खो, कबड्डी आदि कई अन्य खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस खास अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या निकिता कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और हजारीबाग जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अंकित की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के...