हजारीबाग, नवम्बर 22 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सीआईओ साइंस ओलंपियाड 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को हजारीबाग में आयोजित किया गया। इसमें 15 विद्यालयों के 314 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ओलंपियाड 11 अक्टूबर को कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था।

समारोह में विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक एमडी रेहान ने किया। समारोह की शुरुआत अली इरफान की कुरआन तिलावत से हुई। माजदा फरहत ने सीआईओ का परिचय देते हुए ओलंपियाड के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार इनाम नबी सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर मेहनत करने और...