Hazaribagh News: सीआईएसएफ ने अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त किया
हजारीबाग, नवम्बर 10 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। अवैध कोयला खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईसीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30.80 मीट्रिक टन अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। केऔसुब इकाई एनटीपीसी सीएमपी, हजारीबाग के वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा के निर्देशन में तथा उप कमांडेंट सुरेश की उपस्थिति में चरही के 14 माइल में एम्बुश लगाया गया था। इसी दौरान रात्रि में एम्बुश पार्टी ने अवैध कोयला लदे एक ट्रक को देखा और इसकी सूचना तत्काल मौके पर तैनात केऔसुब की त्वरित प्रतिक्रिया टीम को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.