Hazaribagh News: सावन की तीसरी सोमवारी पर गूंजे हर हर महादेव की जयकारें
हजारीबाग, अगस्त 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सावन मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को हजारीबाग जिले के तमाम शिवालयों में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करते नजर आए। शहर के प्रसिद्ध बूढ़वा महादेव मंदिर, नृसिंह मंदिर, मनोकामना शिव मंदिर खाजाची तालाब, शिव मंदिर मुनका बगीचा, हरिहर धाम मंदिर लाखे सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव का आकर्षक शृंगार सुगंधित फूलों और बेलपत्रों से किया गया। शाम के समय विशेष महाआरती और भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों के शिव भजनों से पूरा शहर भक्तिमय रंग में सराबोर नजर आया। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.