हजारीबाग, अगस्त 17 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने मिली । सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे जो दिन भर चलता रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल देखने को मिला। प्रखंड के प्रमुख शिव मंदिरों-केरेडारी शिव मंदिर, पेटो, चट्टी बरियातु, पगार , गर्रिकला, बुंडू,बेलतू, सलग पचड़ा गरी कला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की।कई यह भी पढ़ें- हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे श्रद्धालु ने जलस्...