हजारीबाग, नवम्बर 22 -- Hazaribagh News:  कटकमसांडी । प्रतिनिधि   प्रखंड क्षेत्र के बरगड्डा आनंद भवन आश्रम स्मृति मंदिर में रविवार को साधु सीताराम बाबा की 142 वें जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शामिल होकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को यादगार बनाया । आयोजित इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में हजारीबाग शहर ही नहीं बल्कि कोलकाता, आसनसोल, बीरभूम, बर्द्धमान, दुर्गापुर, रांची, बगोदर, सरिया, हुगली, दुमका, बरगड्डा , बहिमर, सारुगारू, कंडसार, जलमा, असधीर आदि जगहों से सैकड़ो भक्त बरगड्डा गांव पहुंच कर साधु सीताराम बाबा  जन्म स्थल को नमन किया । 22 नवंबर को साधु सीताराम बाबा के जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अहले सुबह  प्रभात फेरी सह नगर भ्रमण कीर्तन, साधु सीताराम बाबा की श्रीमूर्ति की स्नान के बाद  राजवेष पहनाया...