हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।स्वर्ण जयंती पार्क स्थित सागर भक्ति संगम में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडोत्तोलन से पूर्व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। सतीश होरा, संजय खत्री, मनीष होरा एवं जोगी बाबू ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे गोपीनाथ पांडेय ने झंडोत्तोलन किया।झंडोत्तोलन के बाद केसी मेहरोत्रा ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वीर बलिदानियों की गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज देशवासी आजादी का सुख भोग रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी को बधाई दी गई और अल्पाहार कराया गया। यह भी पढ़ें- ओलंपियाड- होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार म...