हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। सर्प दंश से तलसवार, टिकरीटांड निवासी मुनिता देवी 39 वर्ष पति महेश साव का निधन मंगलवार को हो गया। जिससे गांव में मातम व शोक की लहर छा गया है। मुनिता देवी अपने पीछे एक पुत्र,एक पुत्री तथा पति सहित पुरा परिवार छोड़ गई। ज्ञात हो कि मुनिता देवी को 12 सितंबर को हजारीबाग मे एक जहरीले सांप ने पैर पर दंश मार दिया था। जिसके बाद तुरंत हजारीबाग सदर अस्पताल में लें जाया गया,जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल रांची रेफर की गई।रांची में पिछले कई दिनों से इलाज चल रही था,जिसके बाद मंगलवार 29 सितंबर को मुनिता देवी ने अंतिम सांस ली। मुनिता देवी का तलसवार श्मशान घाट में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अग्नि संस्कार की गई। शोक व्यक्त करने वालों में र...