हजारीबाग, जुलाई 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्प विशेषज्ञ मुरारी सिंह और विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। कार्यक्रम विद्यालय के एनसीसी विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें सेकंड ऑफिसर राजीव रंजन सहित आचार्य और विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण किया। मुरारी सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण नियंत्रण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के आचार्य, दीदी और कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: फलदार पौधों से सजेगा मॉडल ...