हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही जेल के जेल अधीक्षक रविराजन के आवास पर सद्गुरु स्वतंत्र देव महाराज की 80 वीं जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के साथ ब्रह्म विद्या विहंगम योग सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदीप सिंह और संचालन कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। ब्रह्म विद्या विहंगम योग के श्रद्धालुओं ने केक काटकर सद्गुरु स्वतंत्र देव महाराज की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर आयोजित सत्संग गोष्ठी में श्रद्धालुओं ने ओंकार ध्वनि, उद्घोष, मंगलगान, अमृतवाणी, वंदना, आरती और शांति पाठ किया। कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि सरल, सहज और सात्विक जीवन जीने के लिए सत्संग जरुरी है। यह भी पढ़ें- Ara News: सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज का जन्मोत्सव मना सत्संग से मन को शांति मिलती है। सत्संग गोष्ठी में सिकंदर...