हजारीबाग, अगस्त 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखण्ड में निर्माण, असंगठित एवं प्रवासी कामगारों के व्यापक सर्वेक्षण तथा छूटे हुए श्रमिकों के शत-प्रतिशत निबंधन के लिए एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सदर, हजारीबाग के जारी आदेश के आलोक में 08 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक सदर प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान डीसी हेमन्त सती के दिशा-निर्देश शुरू किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य मनरेगा योजना में कार्यरत मजदूरों, निर्माण श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों तथा दूसरे राज्यों एवं देशों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों को श्रमधान पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधित कर उन्हें सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है।...