हजारीबाग, अगस्त 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की हजारीबाग जिला इकाई की ओर से स्थानीय हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेफाली गुप्ता, संरक्षिका डॉ. शोभा सहाय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए विकास वर्मा, विभाग प्रमुख शंकर चंद्र पाठक, जिला अध्यक्ष कुमार केशव, डॉ. अखौरी वीणा प्रसाद और चित्रकला आयाम संयोजक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद कुमार केशव, राकेश रंजन एवं अन्य सदस्यों ने सामूहिक रूप से संस्कार भारती का ध्येयगीत प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष कुमार केशव ने स्वागत भाषण दिया। संरक्षिका डॉ. शोभा सहाय और सीए विकास वर्मा ने भी अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन मुख्य अतिथि ...