हजारीबाग, अक्टूबर 27 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल बरकट्ठा में मंगलवार को मवि बरकट्ठा संकुल और कन्या मवि बरकट्ठा संकुल के रसोइयों का एक दिनी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। संकुल के अधीनस्थ स्कूलों के रसोईयों ने भाग लिया।वहीं प्रशिक्षक के रूप में सीआरपी रामकृष्ण पांडेय ,सीआरपी अनंत कुमार पांडेय एवं एमडीएम ऑपरेटर संजय प्रसाद उपस्थित थे। वहीं प्रशिक्षकों के द्वारा एमडीएम बनाने में साफ सफाई रखने, एप्रोन पहनकर भोजन बनाने, नियमित रूप से नाखून काटने, बाल एवं चूड़ियां अच्छे से बांधने समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि भोजन मेनू के अनुसार बनाने और इसमें विशेष ध्यान देकर प्रति बच्चा जो मात्रा एमडीएम की निर्धारित है। उसके अनुसार ही भोजन बनायें। भोजन बनने के बाद किसी भी शिक्षक या अन्य व्य...