Hazaribagh News: श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार का पंचम मनुहार महोत्सव आज
हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से आज रविवार को अग्रसेन भवन में पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव का भव्य आयोजन किया होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर भव्य दरबार, आकर्षक सजावट, रोशनी, प्रसाद एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। महोत्सव के दौरान बाबा श्याम का विशेष और मनमोहक दरबार सजाया जाएगा। दरबार की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए भव्य दरबार में आकर्षक सजावट और रोशनी के बीच बाबा श्याम का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा। बाबा श्याम का चंदन और केसर से विशेष दिव्य श्रृंगार किया जाएगा।श्रृंगार के बाद बाबा श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.