हजारीबाग, अगस्त 7 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय अग्रसेन भवन में शुक्रवार को आयोजित श्री रानी सती दादी का भव्य महा मंगल पाठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बना। शुक्रवार को प्रातः काल से ही दादी भक्तों का तांता लग गया और पूरा परिसर जय दादी की के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। सजे दादी जी के भव्य दरबार ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे सिंझारा, आकर्षक चुनरी और मनमोहक पुष्प श्रृंगार से सुसज्जित दरबार अपनी दिव्य आभा बिखेर रहा था। दादी जी के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। बड़ी संख्या में भक्तों ने दादी जी को चुनरी और गजरा अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। इस दौरान शोभा मुनका के प्रस्तुत विशेष चुनरी भजन ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया。

कार्...