हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माता सरस्वती के पूजन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा वाटिका खंड के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। किसी ने बांसुरी बजाते हुए तो किसी ने माखन खाते हुए कान्हा का रूप प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक और भक्तिमय बना दिया। मौके पर हजारीबाग विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के बाल रूप में ईश्वर का साक्षात दर्शन कराया। यह भी पढ़ें- Bokaro Ne...