हजारीबाग, अक्टूबर 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में शारदीय नवरात्र पर शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुर्गा पूजा की अभूतपूर्व धूम है। इस वर्ष सिंदूर और न्यू आजाद क्लब समेत कई पूजा समितियों ने लगभग 60 फीट ऊंचे भव्य पंडाल तैयार किए हैं। पारंपरिक ढाक की थाप, आकर्षक विद्युत सजावट और मार्बल डस्ट से तराशी गई मां दुर्गा की मनमोहक कलाकृतियां हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। ग्रामीण इलाकों में भी उत्सव का माहौल चरम पर है।शहर से सटे खपरियावां, सिरसी, ढेगुरा, बनहा, ओरिया, चानो और लाखे अमृतनगर जैसे ग्रामीण पंडालों में सप्तमी और अष्टमी के दौरान डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग बंगाली समाज में महाशक्ति श्री दुर्गा पूजा का भाव औपचारिक प्रारंभ जिला मुख्यालय के गांधी मैदान, मटवारी, ब...