हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । श्री दिगम्बर जैन पंचायत के तत्वावधान में चल रहा 16 दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान अपार श्रद्धा, भक्ति, उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रतिदिन की भांति प्रातःकाल भगवान श्री 1008 शांतिनाथ की प्रतिमा का भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुआ। इसके पश्चात प्रतिष्ठाचार्य पंडित दीपक जी शास्त्री के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक पूजन-पाठ एवं 120 अर्घ्य समर्पित कर भगवान शांतिनाथ की आराधना की गई। पूरे आयोजन में संगीत और भक्ति का ऐसा सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है कि श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठते हैं। ललित भैया के मधुर भजनों, संगीत की स्वर लहरियों तथा वाद्ययंत्रों की ताल पर महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग पूरे उमंग और उत्साह के साथ पूजन-पाठ में सहभागी बन रह...