हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव पश्चिम पंचायत भवन प्रांगण में जगदेव विचार मंच की बैठक रविवार को की गई। डॉक्टर बालेश्वर महतो के नेतृत्व में अध्यक्षता हुई। संचालन मंच के सचिव कृष्णा राम ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि जिस दिन हमारी महिलाएं शिक्षित और जागरूक होगी उसी दिन जगदेव प्रसाद का सपना साकार होगी। आगे उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद का सपना साकार तब होगी जब समाज के लोग नशा से छुटकारा और शिक्षित होंगे। वही मंच के अध्यक्ष डॉक्टर बालेश्वर महतो ने क्षेत्र के लोगों से आवाहन किया है कि आगामी 5 सितंबर को 11:00 बजे दिन बड़कागांव सूर्य मंदिर स्थित जगदेव प्रसाद की प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्लाह खान को मंच का उपाध्यक्ष बनाय...