हजारीबाग, जुलाई 25 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में ट्रैक्टर से कुचलकर नाबालिग की मौत विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जोबर पंचायत अंतर्गत केंदुइयाटांड़ टोला में शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचलकर एक नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग की पहचान दयाल सोरेन (17) पिता छोटेलाल सोरेन के रूप में की गई। बताया जाता है कि नाबालिग पैदल किसी काम से सड़क पर जा रहे थे। इसी बीच मोड़ के पास अवैध बालू लदे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर मौके पर से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल नाबालिग को इलाज के लिए हजारीबाग ले गए। जहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर लेते आये। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...