Hazaribagh News: विष्णुगढ़ के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक का निधन
हजारीबाग, जुलाई 14 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के सेवानिवृत स्वास्थ्य निरीक्षक विजय कुमार मिश्र का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे करीब 100 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अतिवृद्ध होने के कारण वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 90 के दशक में वे स्वास्थ्य निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार बनारस के मणिकर्णिका घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.