Hazaribagh News: विष्णुगढ़ के भास्कर धाम से आज निकलेगी कांवर यात्रा
हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर विष्णुगढ़ कांवरिया सेवा संघ द्वारा सोमवार को विष्णुगढ़ में भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरूआत भास्कर धाम से होगी। कांवर यात्रा में शामिल शिवभक्त उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी से कांवर में पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे के साथ बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष करते हुए नंगे पांव बगोदर स्थित हरिहर धाम मंदिर के लिए रवाना होंगे। यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है। लगभग 13 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस बार रास्ते में कांवरियों की सेवा के लिए शुद्ध पेयजल समेत कई तरह की व्यवस्थाएं भी की गई है। यह भी पढ़ें- हरिहरधाम से झारखंडधाम के लिए कांवर यात्रा रवाना इसके अलावा शिवभक्तों द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.