हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में 14 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय गणपति महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। महोत्सव में पूजा-अर्चना के साथ मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक विद्युत सज्जा और डांडिया प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। सार्वजनिक गणपति पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आईटीआई कॉलेज के समीप देवी मंडप परिसर स्थित गणपति मंदिर में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव व मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष आयोजन को पहले से अधिक भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारी चल रही है। गणपति प्रतिमा के आगमन के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा डांडिया प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पांच दिवसीय गणपति महोत्सव में होगी बाल नृत्य प्रतियोगिता वहीं, संध्या प्रह...