हजारीबाग, जुलाई 20 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण को लेकर बडकागांव पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। बीते दिन रविवार को पुलिस की ओर से विशेष छापेमारी की गई जिसमें पांच वारंटीओ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आदेशानुसार बड़कागांव थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कई वर्षों से फरार चल रहे पांच वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आगे बताया कि फरार वारंटीयों के विरुद्ध अभियान चलाकर थाना अंतर्गत विभिन्न कांडों में वांछित 5 अभियुक्त देवा साव, पिता स्वर्गीय लंगर साव , लगनू गंझू पिता चुटी गंझू , कोल्हा गंझू पिता सोमार गंझू , चुटी गंझू पिता स्वर्गीय सोमर गंझू , एवं लां...