हजारीबाग, अक्टूबर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि स्थित योग केंद्र में सोमवार को नवप्रवेशी शिक्षार्थियों का परिचय एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के सोमनाथ मिश्र ने कहा योग एक जीवन शैली है जिसमें सजगता और आत्मावलोकन की भी आवश्यकता होती है। योग विद्या की विशिष्टता यह है कि इसमें अभ्यास और वैराग्य को समन्वित रूप से अपने जीवनशैली में अपनाते हुए चलना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति, झारखंड के अजीत कुमार, शिवशंकर, पुष्पा देवी एवं शालिनी देवी ने शिक्षार्थियों को प्रेरणादायक, सारगर्भित एवं जीवनोपयोगी मार्गदर्शन किया । वक्ताओं ने कहा कि योग विद्या एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जीवनशैली की विकृतियों का समाधान किया जा सकता है। इस क्षेत्र में सामा...