हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि परिसर में बुधवार को अंतर विभागीय इंटर पुरुष व महिला क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीजी एथलेटिक क्लब की ओर से आयोजित उक्त प्रतियोगिता में किया विवि परिसर स्थित स्नातकोत्तर विभागों के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।ज्ञात हो कि विगत कुछ वर्षों से उक्त प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो रही थी। जिसके बाद विवि प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पीजी एथलेटिक क्लब का पुनर्गठन किया । जिसमें अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार दुबे, उपाध्यक्ष डॉ नवीन चंद्र, सचिव डॉ विजय कुजूर, संयुक्त सचिव डॉ संजीव शर्मा तथा सदस्य के रूप में डॉ मृदुला भारती, डॉ कुमारी भारती, डॉ जया सिन्हा तथा डॉ मिराज सिद्दीकी शामिल है। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसडब्ल्यू डॉ. विकास कुमार ने पुरुष वर्ग के दौर को तथा...