हजारीबाग, जुलाई 18 -- Hazaribagh News: चुरचू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बंद पड़े सीसीएल 44 खदान के समीप बोकारो नदी के पास शनिवार को चरही पुलिस, वन विभाग और सीसीएल के संयुक्त कार्रवाई में कई दिनों से चल रहे अवैध कोयले कि निकासी करने वाले जगह के मुहाने को सीसीएल के डोजर के द्वारा बंद कर किया गया। इस कार्रवाई से कोयलांचल क्षेत्र के अवैध कोयले तस्करों में हड़कम मची हुई है। मौके पर चरही थाना से जितमोहन महतो, वन- विभाग के शैलेन्द्र कुमार, सीसीएल क्षेत्रीय गश्ती दल से मानेही राजभर, और तापिन साउथ परियोजना के गश्ती दल में कुमार अभिषेक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...