हजारीबाग, अक्टूबर 17 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। विधायक रोशन लाल चौधरी ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और माथा टेका। साथ ही बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की। इस दौरान विधायक ने नापोकला, गोसाईंबालिया, बादम, गोंदलपुरा, अंबाजीत, गुरुचट्टी, सुकुलखपिया, महुगाई, सांढ़, सोनपुरा, खैरातरी, बड़कागांव, बरवाडीह और हरली सहित विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर दुर्गापूजा की शुभकामनाएं भी दीं।श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक ने मां दुर्गा की आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला और क्षेत्र में सुख, शांति,समृद्धि एवं विक...