Hazaribagh News: विधायक ने सड़क निर्माण कंपनी को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। जीटी रोड स्थित महूदी में आए दिन लग रहे भीषण सड़क जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से बातचीत कर जाम के मुख्य कारणों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जीटी रोड पर बने बड़े-बड़े गड्डों और बदहाल सर्विस रोड के कारण प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियां घंटों फंसी रहती हैं। जाम के कारण स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है, वहीं मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस और यात्री बसें भी जाम का शिकार बन रही हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: दैहर में विधायक ने किया सामुदायिक भवन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.