Hazaribagh News: विधायक ने बसरिया उच्च विद्यालय में बांटीं साइकिलें
हजारीबाग, अगस्त 20 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बसरिया में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक मनोज कुमार यादव ने लगभग 75 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया। नई साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने विधायक को विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी है। इस पर विधायक ने मौके पर ही फोन पर डीडीसी से बात की। उन्होंने डीडीसी को बसरिया विद्यालय में जल्द से जल्द शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर इस समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने विधायक का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। विधायक ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.