Hazaribagh News: विधायक ने की पांच स्थानों पर पावर सबस्टेशन निर्माण की मांग
हजारीबाग, सितम्बर 26 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। विधायक अमित कुमार यादव ने बरकट्ठा विस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या समाधान को लेकर पांच स्थानों में बिजली पावर सबस्टेशन निर्माण को लेकर झारखंड बिजली निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि बिजली की समस्या के समाधान के लिए बरकट्ठा के बेड़ोकला, चुगलामो, चलकुशा के मसकेडीह, इचाक प्रखंड के दरिया और देवकुली में पावर सबस्टेशन निर्माण होने से बिजली समस्या समाधान के साथ लोंगो को निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी समाप्त होगी। विधायक ने पत्र की प्रतिलिपि महाप्रबंधक, बिजली विभाग और कार्यपालक अभियंता हजारीबाग को भी भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.