हजारीबाग, अगस्त 16 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के अडवार स्थित स्टेडियम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फूटबॉल टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ किया गया। स्वतंत्र नवयुवक क्लब बरकट्ठा के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक अमित कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, गोरहर थाना प्रभारी रविरंजन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच बेलगांय कोडरमा और कटकमसांडी, हजारीबाग के बीच खेला गया। कटकमसांडी की टीम ने बेलगांय कोडरमा को 1-0 पराजित किया। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता की आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है: किशोरी रा...