हजारीबाग, अगस्त 19 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के छोटानागपुर हाई स्कूल बेड़ोकला में परिसर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भवन के मरम्मत काम का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मरम्मत कार्य डीएमएफटी मद से होगा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। छात्रावास भवन के जीर्णोद्धार से दूर-दराज से आकर अध्ययन करने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवास मिल सकेगा। उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र पांडेय, शिक्षक अशोक राणा, पूर्व मुखिया सरयू प्रसाद समेत आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...