हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों की एक बड़ी आबादी बुनियादी यातायात सुविधाओं से महरूम है। जिला प्रशासन और सरकार के विकास के दावों के विपरीत, दर्जनों गांवों में पुल और पुलिया न होने के कारण मानसून के दिनों में ग्रामीणों की जिंदगी थम सी जाती है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश के बाद ही कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालयों से पूरी तरह कट जाता है। इन क्षेत्रों में सबसे विकट हालात‌ बड़कागांव प्रखंड कांडतरी नदी पर पुल न होने से लगभग 12 गांवों की 25 हजार से अधिक की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित है। किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने के लिए महज 2 किलोमीटर की दूरी के बजाय 24 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इचाक प्रखंड आरा गांव आज भी पक्की सड़क और पुलिया के अभाव से जूझ रहा है...