Hazaribagh News: वार्ड 34 में दो पीसीसी के निर्माण के लिए सांसद ने किया शिलान्यास
हजारीबाग, अक्टूबर 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 में रविवार को दो पीसीसी सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद मनीष जायसवाल ने किया। नगर विकास एवं आवास विभाग के नागरिक सुविधा मद से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।इसके तहत रेखा रानी के घर से खेलावन की दुकान तक तथा बासुदेव साव के घर से बाबा पथ तक पीसीसी सड़क बनाई जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में सड़क सुविधा बेहतर होने और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम में हजारीबाग के महापौर अरविंद राणा, उपमहापौर अविनाश कुमार यादव, वार्ड 34 के पार्षद कैलाश कुमार, टिंकू यादव, विनोद यादव, रामबिलास पासवान, राजेंद्र साव, संतोष साव और बिरजू साव सहित कई गणमान्य नागरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.