हजारीबाग, सितम्बर 25 -- Hazaribagh News: वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र राम का निधन हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।ओकनी तालाब रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र राम 80 वर्ष का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। वे पिछले पखवारे से अस्वस्थ चल रहे थे। अंतिम दर्शन और संस्कार में परिजनों के अलावा इष्टजन तथा पैतृक गांव इचाक-दारू सीमावर्ती बसरिया से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इकलौते पुत्र राजेश कुमार ने मुखाग्नि दी। खीरगांव मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ। योगेंद्र राम सिविल कोर्ट में पीपी और अमीन के रूप में भी सेवा दे चुके थे। उनके निधन पर अधिवक्ताओं, मुहल्लेवासियों और विनोबा भावे विश्वविद्यालय कर्मियों ने शोक जताया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और अन्य परिजन हैं। वे हंसमुख, धर्मपरायण, सहज और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।हजारीबाग पी1- वरिष्ठ अधिवक्त...