हजारीबाग, सितम्बर 26 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात की वजह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण बाजार के दिन भी बरही बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बहुत सारी दुकानें वर्षा के कारण बंद रही। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। गलियों में पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश से किसानों के लगाए सब्जियों के फसल को भी नुकसान पहुंचा है। वर्षा के कारण स्कूल-कॉलेजों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति भी बेहद कम रही। यह भी पढ़ें- Simdega News: आफत की बारिश से सिमडेगा की सड़कें कीचड़ और गड्ढों में तब्दील दिहाड़ी मजदूरों और छोटे दुकानदारों का कामकाज ठप्प रहा। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले 24 घंट...