Hazaribagh News: रात में अड्डेबाजी करने वाले को पुलिस ने दी चेतावनी
हजारीबाग, सितम्बर 5 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले वालों के विरुद्ध पुलिस ने शुक्रवार के देर शाम में विशेष छापामारी अभियान चलाया। थानाप्रभारी रविरंजन ने जुआ, शराब और अड्डेबाजी के विरुद्ध सूरजकुंड, नावाडीह, बंडासिंगा, जलहिया एवं लेवड़ा जमुआ में छापामारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अड्डेबाजी करते पाए गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। थानाप्रभारी के मुताबिक चौक, चौराहे, सार्वजनिक स्थल पर अड्डेबाजी पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश, 10 गिरफ्तार, संचालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.