हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सोमवार को मालवीय मार्ग स्थित विनोद स्टोर के सामने एक दिवसीय धरना दिया। व्यापारियों ने यूपीआई के जरिए होने वाले डिजिटल लेनदेन पर किसी भी तरह का शुल्क लगाए जाने की संभावित व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया और इसे पूरी तरह शुल्कमुक्त रखने की मांग की। चैंबर अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल ने कहा कि छोटे दुकानदार से लेकर आम ग्राहक तक रोजमर्रा के लेनदेन के लिए यूपीआई का उपयोग करते हैं। इस पर शुल्क लगाने से छोटे व्यवसाय विशेष रूप से प्रभावित होंगे और यह उपभोक्ताओं के हित में भी नहीं होगा।सचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि यूपीआई ने भुगतान प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बनाया है। इस पर शुल्क लगने से व्यापारिक लेनदेन की लागत सीधे बढ़ जाएगी। ध...