Hazaribagh News: मौसम की मार से बदली सोहराय महोत्सव की तारीख
हजारीबाग, अक्टूबर 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और बारिश की आशंका को देखते हुए हजारीबाग में आयोजित होने वाले सोहराय महोत्सव की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह महोत्सव 30 और 31 अक्तूबर को संत कोलंबा कॉलेज मैदान में होना था। अब इसका आयोजन 4 और 5 नवंबर को किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में कलाकार और प्रतिभागी शामिल होंगे। ओडिशा के साथ गुमला, सिमडेगा, जमशेदपुर, धनबाद और रांची से लोगों के पहुंचने की संभावना है। बारिश के कारण प्रतिभागियों को यात्रा करने और कार्यक्रम में शामिल होने में परेशानी हो सकती है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सोनारी सबुज संघ में 7 से 13 नवंबर तक होगी 63वीं काली पूजा, गरबा-डांडिया और सांस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.